बस्ती । रविवार को नगर पंचायत गनेशपुर के सेखपुरा में भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में कुल 157 सदस्य बनाये गये। आशीष कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये कहा कि भाजपा का सदस्य बनने को लेकर लोगों में जिस प्रकार का उत्साह है उससे तंय है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में और अधिक सीटे हासिल कर मजबूत सरकार बनायेगी।
मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार जायसवाल ने कहा कि भाजपा के कोरोना संकट के दौरान लोगों का भरोसा जीता है। आवास, शौचालय, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सर्वाधिक लोगों को मिला है, चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।
सदस्यता अभियान को सम्पन्न कराने में भाजपा सांसद प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद शुक्ल, सदस्यता प्रमुख विनोद शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष पवन कसौधन, पं. सरोज मिश्र, अनूप खरे, रियाजुल हसन, नागेश प्रताप सिंह, परशुराम यादव, प्रिंस उपाध्याय, शुभम उपाध्याय के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
भाजपा ने गनेशपुर में शिविर लगाकर बनाये सदस्य
0
December 14, 2021
Tags
