क्वीच प्रतियोगिता में दिया एकता का संदेश ,रघु कोचिंग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दिखाया जौहर

 


मंडीदीप औद्योगिक नगर में एकता दिवस के उपलक्ष्य में रघु कोचिंग क्लासेस द्वारा कक्षा 12वी के विद्यार्थीयों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।'कोन बनेगा भोतिशियन' के शीर्षक पर आधारित प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी कल्याणमल जैन, डेफोडिल कान्वेट स्कूल की संचालिका किरण शर्मा ,सेवा समिति सचिव अमित जैन व बन्टी तिवारी द्वारा किया गया।प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए आकाश रघुवंशी व भावना वानखेड़े ने बताया कि, हायर सेकण्डरी के छात्र-छात्राओ के बौद्विक विकास के लिए भौतिक शास्त्र व रसायन शास्त्र पर आधारित क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसके अन्तर्गत 10 टीम को 8 राउंड में प्रतियोगिता आयोजित की गई।बनाई गई टीम में ‘‘फोकट‘‘द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया जिसके विद्यार्थी मोहित पटेल,अंशु ,आशीष शाक्य ,नीलेश,शिवानी ,प्रिया रहे । इसके अलावा मिस्टर आरसीसी का खिताब पीयूष उपाध्याय को प्राप्त हुआ। इस दौरान शिक्षक पुष्पेन्द्र सर, योगेश वनखेड़े, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.