101 कलशो के साथ निकली भव्य कलश यात्रा


सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण का शहर में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण की भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो वार्ड क्रमांक 23 स्थित रॉयल पार्क सिटी से प्रारंभ होकर आकांक्षा नगर . बालविहार मंडी. होती हुई आयोजन स्थल पहुंची जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर 101 कलश रखकर मंगल गान करते हुए चल रही थी डीजे की थाप पर युवा थिरकते नजर आए इसके साथ ही संगीतमय  श्री भागवत महापुराण का सात दिवसीय का आगाज किया गया कथा का आयोजन शीतल सिटी फेज 2 मैं आयोजित की जा रही है जिसमें बनारस से पधारे आचार्य श्री दिवाकर कृष्ण  के मुखारविंद से  22 से 28 तक प्रतिदिन 2:00 बजे से 5:00  तक कथा का रसपान कराया जाएगा इस मौके पर पूर्व पार्षद रामकुमार खत्री. सेवा समिति अध्यक्ष जीवन सिंह पाल. पंडित शिव कुमार भार्गव . सच्चिदानंद सिंह .कृष्ण कुमार चौबे .अशोक भार्गव. सुरेश श्रीवास्तव. शुभम खटीक कक्कू मारण .अमित जैन घनश्याम गोस्वामी . अमित सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.