मंडीदीप में दिव्या ज्वेलर्स से सोने की चेन का डिब्बा लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार


 मंडीदीप में दिव्या ज्वेलर्स से सोने की चेन का डिब्बा लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार दुकानदार और राहगीरों की सूझबूझ से बाजार से आरोपी को धर दबोचा पहले भी हो चुकी है दुकान में लूट की घटना मंडीदीप शहर में मंगल बाजार दिव्या ज्वेलर्स में एक बार फिर लूटने की घटना को अंजाम दिया गया सोने की चेन से भरा डब्बा लेकर आरोपी भाग निकला परंतु दुकानदार और राहगीरों की सूझबूझ से आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया

थाना प्रभारी मनोज सिंह के अनुसार प्रातः 11:30 बजे मंगल बाजार स्थित दिव्या ज्वेलर्स में सोने की चेन देखने के बहाने समर्दा निवासी 28 वर्ष शिवराज और छोटू पिता मनमोहन सिंह राजपूत द्वारा सोने से भरी हुई चैन का डिब्बा लेकर फरार हो गया था जिसमें 5 चैन रखी थी जिसका वजन 39 .570 ग्राम था जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए थी इससे पहले 7 वर्ष पूर्व भी इसी दुकान में लूट की घटना हो चुकी है परंतु फिर भी सबक नहीं लिया गया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया है इस घटनाक्रम को सुलझाने में थाना प्रभारी मनोज सिंह. उप निरीक्षक नरेंद्र पांडे .प्रधान आरक्षक गौतम कश्यप. हुकुम सिंह. सुरेंद्र धवन की विशेष भूमिका रही

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.