शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लावण्या को न्याय दिलाने व तमिलनाडु सरकार द्वारा हिरासत में ली गई। राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी तथा कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग करते हुए रानी अवंती बाई द्वार मंगल बाजार पर धरना प्रदर्शन कर स्टालिन सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर संयोजक अमित रघुवंशी, भाग सह-संयोजक पवन परमार .नगर मंत्री रोहित प्रजापति, नगर सह मंत्री दीपा साकेत, किरण पटेल, नवीन सूर्यवंशी, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण महावर, आरती साहू नगर कार्यालय मंत्री - ध्रुव लोवंशी, नगर आंदोलन प्रमुख मनोज प्रजापति, नितेश प्रजापति सहित अनेक लोग मौजूद थे