विनोद परमार यातायात सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को किया जागरूक मंडीदीप सड़क हादसों में अंकुश लगाने के लिए सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करना आवश्यक है जब तक यातायात नियमों का हम पूर्ण रुप से पालन नहीं करेंगे तब तक सड़क हादसों में कैसे अंकुश लगा सकेंगे यह बात मंगलवार को ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सतलापुर थाना प्रभारी विनोद परमार ने कहीं साथ ही उन्होंने ट्रैफिक नियम बताते हुए ग्रामीणों से अमल करने का आग्रह किया उन्हें बताओ उन्होंने बताया कि हम सुरक्षित रहेंगे तो परिवार सुरक्षित रहेगा पुलिस अधीक्षक महोदय विकाश कुमार शाहवाल के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा एवं एसडीओपी मलकीत सिंह के मार्गदर्शन में थाना औधोगिक क्षेत्र सतलापुर में यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम सिमराई, सरकिया , नयापुरा एवं नेशनल हाईवे के नजदीक लगे हुए गांव के लोगों को ट्रैफिक नियमों को पालन करने की समझाइस दी गई लोगो को दोपहिया चालको को हेलमेट का उपयोग करने व नशे में वाहन न चलाने, प्रॉपर लेन का उपयोग करने, कार में सीट बेल्ट पहनने जैसे नियमो कापालन करने के संबंध में जागरूक किया गया । इस प्रकार की कार्रवाई सतत जिला रायसेन पुलिस द्वारा की जा रही ताकि क्षेत्र में निवास करने वाले ट्राफिक एक्सीडेंट की घटना से निजात मिल सके एवं सड़क दुर्घटना न हो।