हरियाणा | रोहतक के पास खेतों में पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। मामला जींद रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पास का जहां शव मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो उन्हाेंने वहां पर शव देखा। शव देखते ही किसानों ने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीजीआइ में रखवाया, जहां पर शिनाख्त के लिए इंतजार किया जा रहा है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत की वजह क्या रही है।
खेतों में शव के पास से पुलिस को जहर के पाऊच, शराब की बोतल, बीड़ी व माचिस मिली हैं। एफएसएल टीम के अनुसार आशंका है कि मृतक ने शराब का सेवन करने के बाद जहर लिया है। क्योंकि ग्लास में जहर मिला है। पीएमआर में स्पष्ट हो पाएगा कि मृतक ने शराब का सेवन कर रखा था या नहीं। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
