साउथ अफ्रीका दौरे के लिए मिली जगह
यही एक मुख्य कारण भी माना जा सकता है कि चयनकर्ताओं ने विहारी को न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर कर साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह दी है। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद भारत को साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है, जहां इंडिया ए के लिए खेलने का अनुभव हनुमा के लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली थी मैच बचाऊ पारी
विहारी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट जनवरी 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था। यह टेस्ट सिडनी के मैदान पर खेला गया था और हनुमा विहारी ने इस मुकाबले में 161 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 23 रन रन बनाए थे। छठे विकेट के लिए उन्होंने आर अश्विन के साथ 256 गेंदों पर नाबाद 62 रन जोड़कर भारत को न सिर्फ हार से बचाया था बल्कि मैच ड्रॉ करना में बड़ी भूमिका भी निभाई थी। अपनी पारी के दौरान विहारी हैम-स्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की कई गेंदें शरीर पर झेली थीं। इंग्लैंड दौरे पर भी हनुमा को एक भी मैच में मौका नहीं दिया गया था।
सोर्स https://www.bhaskar.com/sports/cricket/news/ravi-shastri-india-team-selection-hanuma-vihari-exclusion-from-16-member-squad-vs-new-zealand-test-series-129116040.html