पुलिस बाल कल्याण अधिकारी बच्चों से हुए रूबरू, कोच ने बताए बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर

  

बाल दिवस के मौके पर हुआ आयोजन 

 

  सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

औधोगिक क्षेत्र सतलापुर मंडीदीप में बाल दिवस के मौके पर रविवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र सतलापुर मण्डीदीप जिला रायसेन के बाल कल्याण अधिकारी उप निरीक्षक आर. पी. गोहे एवं थाना प्रभारी मनोज सिंह स्कूली बालक बालिकाओं से रूबरू हुए। एवं अपने विचार सांझा किये। इस दौरान बालक, बालिका को टॉफी का वितरण कर उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। वहीं बच्चों ने भी उपस्थित अधिकारियों का तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया।इस दौरान बच्चों के कोच अमन पाथरे के एक सुर पर बालिकाओं ने आत्मरक्षा का हुनर बताया। बालिकाओं के प्रदर्शन पर पुलिस बल ने ताली बजाकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।





    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.