T20 World Cup Final NZ vs AUS: मार्श-वॉर्नर के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया


 आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। 173 रन के लक्ष्य को कंगारुओं ने 18.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक नाबाद 77 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 53 रन बनाए। कीवी टीम की तरफ से दोनों विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन ने कप्तानी पारी खेली और सर्वाधिक 85 रन बनाए। उनके अलावा मार्टिन गप्टिल ने 28 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक 3 विकेट और एडम जाम्पा ने एक विकेट लिया।

sourcehttps://www.livehindustan.com/cricket/story-nz-vs-aus-live-cricket-score-icc-t20-world-cup-2021-final-new-zealand-vs-australia-full-scorecard-full-hindi-commentary-dubai-international-cricket-stadium-dubai-kane-williamson-aaron-finch-5080728.html

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.