
लखनऊ | महिलाओं से फोन पर ओछी और अश्लील बातें करने वाले पुजारी देवेन्द्र कुमार को वुमेन पॉवर लाइन-1090 की टीम ने रायबरेली में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुजारी के खिलाफ लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, कन्नौज, शाहजहांपुर, जौनपुर समेत कई जिलों की महिलाओं ने इस तरह की शिकायत की थी। 1090 में अब तक 60 से अधिक महिलायें शिकायत कर चुकी थी। इसके बाद ही डीआईजी वुमेन पॉवर लाइन ने सख्त कार्रवाई के लिये टीम बनायी थी। लखनऊ की इस टीम ने रायबरेली में कार्रवाई कर भदोखर थाने में लिखापढ़ी करायी। आरोपी के पास मोबाइल व फर्जी आईडी पर लिये गये दो सिम भी बरामद हुये हैं।
1090 ने पहले समझाया पर नहीं माना
वुमेन पॉवर लाइन के डीआईजी रविशंकर छवि के मुताबिक कई दिनों से रोजाना कुछ महिलाओं शिकायत कर रही थी कि दो मोबाइल नम्बरों से उन्हें परेशान किया जा रहा है। फोन करने वाला शख्स उनसे अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर धमकी भी देने लगता है। वूमेन पॉवर लाइन की टीम ने पहले आरोपी को समझाया
