जयपुर। जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ संबंध में रह रहे एक व्यक्ति ने महिला के पति को देख अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर घायल व्यक्ति को महिला ने जयपुर के सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। थानाधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश के कन्नौज निवासी आजम ऊफ मोहिसिन (29) एक अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल में महिला के साथ किराये के मकान में सहमति संबंध में रह रहा था। हालांकि, महिला का अपने पति से तलाक नहीं हुआ था। महिला अपने प्रेमी मोहिसिन के साथ 2 साल पहले नैनीताल से अपनी 5 साल की नाबालिग बेटी के साथ पति को छोड़कर आ गई थी। पति महिला की तलाश कर रहा था। उन्होंने बताया कि पति महिला के बारे में जानकारी जुटा कर उससे मिलने अपार्टमेंट पहुंचा था। अपार्टमेंट में पांचवी मंजिल पर बने फ्लैट में रह रहे उसके प्रेमी ने जैसे ही महिला के पति को खिड़की से देखा, उसने पीछे की बालकानी में जाकर छलांग लगा दी। यह देख महिला का पति वहां से भाग गया। महिला ने गंभीर रूप से घायल मोहिसिन को अस्पताल पहुंचाया जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Labels
- Aj ka Cartoon
- Ajab Gajab
- Ajab-Gajab
- Aligarh
- Baran
- Basti
- Beauty
- Beauty Tips
- BeautyTips
- Bharatpur
- Bhopal
- Bihar
- Bilaspur
- Bollywood
- buseness
- Business
- Chhattisgarh
- Dehli
- Delhi
- Dhamtari
- Food
- Gariyaband
- Gaya
- Ghaziabad
- Gorakhpur
- Gujarat
- Gujrat
- Gwalior
- Hariyna
- Haryana
- Health
- Hollywood
- Hoshangabad
- Indore
- International
- Jabalpu
- Jabalpur
- jaipur
- Jaisalmer
- Jalore
- Jhabua
- Jodhpur
- Kanpur
- Khana Khazana
- khana-khazana
- Khandwa
- lifestyle
- local news
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Mandideep
- Mandideep News
- Mumbai
- Narayanpur
- National
- New Delhi
- news
- News Mandideep
- Obaidullaganj
- Politics
- Punjab
- raipur
- Raisen
- raisen news
- Rajastha
- Rajasthan
- Rajgarh
- Relison
- Sagar
- Saharanpur
- Sarangpur
- Satna
- Sehore
- Sports
- Udaipur
- Ujjain
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- Youth Care
- youthcare
