
नई दिल्ली ।
दिल्ली में पिछले दो दिनों के दौरान ठंड से राहत मिली है तो कोहरे के साथ वायु प्रदूषण ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।
वायु प्रदूषण के स्तर पर लगातार इजाफा होना जारी है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली-
एनसीआर के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के
पार चला गया है।
इस बीच वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शुक्रवार को 425 दर्ज किया गया, जिसे बहुत गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में में लगातार चौथे दिन हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है।
वहीं, सफर इंडिया ने चेतावनी दी है कि इन दिनों सुबह व शाम को सैर व घर के बाहर व्यायाम न करें।
हवा की गुणवत्ता खराब होने से सुबह में घर से बाहर व्यायाम स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है।
इस वजह से दिल्ली व गुरुग्राम को छोड़कर एनसीआर के सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही।
सफर इंडिया के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदूषण के स्तर में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
इस वजह से हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रहेगी।
