Ashes Test, AUS vs ENG: इंग्लैंड को पहले टेस्ट में हार के बाद एक और झटका, पूरी मैच फीस कटी
0Suresh AgrawalDecember 12, 2021
आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-गति से संबंधित) में आवंटित समय में ओवर पूरा करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. इंग्लैंड को पूरी मैच फीस के अलावा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के 5 अंक भी गंवाने पड़े.
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले एशेज टेस्ट (Ashes Series 1st Test) मैच में इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी मात दी. इस हार से आहत इंग्लैंड को तब एक और करारा झटका लगा जब इस मैच में धीमी ओवर गति के लिए उस पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया यानी पूरी मैच फीस ही कट गई. इसके साथ ही उसे आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के 5 अंक भी गंवाने पड़े.