Ashes Test, AUS vs ENG: इंग्लैंड को पहले टेस्ट में हार के बाद एक और झटका, पूरी मैच फीस कटी

 

आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-गति से संबंधित) में आवंटित समय में ओवर पूरा करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. इंग्लैंड को पूरी मैच फीस के अलावा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के 5 अंक भी गंवाने पड़े.


ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले एशेज टेस्ट (Ashes Series 1st Test) मैच में इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी मात दी. इस हार से आहत इंग्लैंड को तब एक और करारा झटका लगा जब इस मैच में धीमी ओवर गति के लिए उस पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया यानी पूरी मैच फीस ही कट गई. इसके साथ ही उसे आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के 5 अंक भी गंवाने पड़े.

आईसीसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, तय समय में पांच ओवर कम गेंदबाजी करने के आरोप में एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी डेविड बून ने यह फैसला सुनाया. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 9 विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई. खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-गति से संबंधित) में आवंटित समय में ओवर पूरा करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.


आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार तय समय में ओवर पूरा करने में विफल रहने पर हर ओवर के लिए एक अंक काटने का प्रावधान है. इसके मुताबिक इंग्लैंड के कुल अंकों में से पांच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक काट लिए गए हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.

ट्रेविस हेड ने खिलाड़ियों एवं टीम के सहयोगी सदस्यों के आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन किया था, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अपशब्दों (अभद्र भाषा) के इस्तेमाल से जुड़ा है. इसके अलावा, हेड के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है. यह 24 महीने की अवधि में उनका यह पहला अपराध था. यह घटना गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 77वें ओवर में हुई, जब हेड ने बेन स्टोक्स की गेंद पर शॉट लगाने के बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

हेड ने अपराध के साथ मैच रेफरी द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया और इसकी औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी. मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और रॉड टकर, तीसरे अंपायर पॉल विल्सन और चौथे अधिकारी सैम नोगाज्स्की ने ये आरोप तय किए. स्तर एक के उल्लंघनों में न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार है. इसमें खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक जोड़ने का भी प्रस्ताव हैं.

sourcehttps://hindi.news18.com/news/sports/cricket-ashes-series-aus-vs-eng-1st-test-england-team-full-match-fees-cut-after-slow-over-rate-3893846.html

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.