साओ पाउलो । ब्राजील में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के मामले सामने आए हैं, दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। वहीं, लातिन अमेरिका में भी ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला सामने आया है। साओ पाउलो के स्वास्थ्य सचिवालय ने बताया कि 41 वर्षीय व्यक्ति और 37 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण थे और 25 नवंबर को उनकी जांच की गई थी।
लातिन अमेरिका में केविड-19 वैश्विक महामारी का प्रकोप पहले ही काफी रहा है, जबकि ब्राजील में संक्रमण से छह लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। ब्राजील में विदेश से आने वाले यात्रियों को कोविड-19 रोधी टीके लगे होना अनिवार्य नहीं है। इससे पहले, मंगलवार को जापान और फ्रांस में भी ‘ओमीक्रोन’ के मामले सामने आ गए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के इस नए स्वरूप को लेकर आगाह करने से पहले ही यूरोप में इसके फैलने की आशंका है।
ब्राजील में सामने आए ओमीक्रॉन संक्रमण के दो मामले
0
December 03, 2021
Tags
