बाराबंकी । मंगलवार को शहर के सिविल लाइन स्थित मैरेज लान में समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज मौर्या द्वारा आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज़ अहमद ने की।सपा कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के कुशल संचालन में समाजवादी महिला सभा सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा लीलावती कुशवाहा को माला पहनाकर जोरदार स्वागत महिला सभा बाराबंकी ने किया तत्पश्चात पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने महिला सम्मेलन में सम्मिलित होकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और मैं महिला शक्ति को सलाम करता हूं,क्योंकि यही हमारी आधी आबादी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं संचालित करने का काम किया था। जिसमे मेरी बेटी उसका कल, नई रोशनी उसका कल, पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां,कन्याओं के लिए कन्या विद्या धन, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 और 108,102 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा चलाई गई थी। आने वाला समय समाजवादियों का है सभी महिलाओं से आग्रह करता हूं कि समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए घर घर जाकर अखिलेश यादव की सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बताये और मौजूदा सरकार के काले कारनामों के बारे में भी विस्तार से चर्चा करें। तभी सपा सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।उन्होंने कहा कि आज तक यह डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं के लिए कोई कार्य नहीं किया है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष की मेरठ रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। बीजेपी की बिदाई तय है। इस मौके पर मौजूद लोगों में मुख्य रूप से जरीना उस्मानी,पूर्व सांसद रामसागर रावत, सदर विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव, एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,शीला सिंह, रेनू बाला, सरिता यादव,नेहा सिंह आनन्द, सुनीला मौर्या,पूनम गिहार, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू,यशवंत सिंह यादव,सानू सिंह, हुमायु नईम खां आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया।
Labels
- Aj ka Cartoon
- Ajab Gajab
- Ajab-Gajab
- Aligarh
- Baran
- Basti
- Beauty
- Beauty Tips
- BeautyTips
- Bharatpur
- Bhopal
- Bihar
- Bilaspur
- Bollywood
- buseness
- Business
- Chhattisgarh
- Dehli
- Delhi
- Dhamtari
- Food
- Gariyaband
- Gaya
- Ghaziabad
- Gorakhpur
- Gujarat
- Gujrat
- Gwalior
- Hariyna
- Haryana
- Health
- Hollywood
- Hoshangabad
- Indore
- International
- Jabalpu
- Jabalpur
- jaipur
- Jaisalmer
- Jalore
- Jhabua
- Jodhpur
- Kanpur
- Khana Khazana
- khana-khazana
- Khandwa
- lifestyle
- local news
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Mandideep
- Mandideep News
- Mumbai
- Narayanpur
- National
- New Delhi
- news
- News Mandideep
- Obaidullaganj
- Politics
- Punjab
- raipur
- Raisen
- raisen news
- Rajastha
- Rajasthan
- Rajgarh
- Relison
- Sagar
- Saharanpur
- Sarangpur
- Satna
- Sehore
- Sports
- Udaipur
- Ujjain
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- Youth Care
- youthcare
