नई दिल्ली। देश में एक बार फिर सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि इस बार कुछ शहरों में ही इसकी बढ़ी हुई कीमतें लागू होंगी। मुंबई में सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं, वहीं पीएनजी की कीमत 1.50 रुपए प्रति यूनिट बढ़ी है। मुंबई में सीएनजी की कीमत बढ़कर अब 63.50 रुपए प्रति किलो हो गई है। वहीं पीएनजी की कीमत 38 रुपए प्रति यूनिट हो गई है। मुंबई के अलावा लखनऊ, उन्नाव और आगरा में भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। बताया जा रहा है कि गैस के खरीद मूल्य में वृद्धि के कारण परिवर्तन का निर्णय किया गया है। बढ़ोतरी के बाद शनिवार सुबह से लखनऊ, उन्नाव और आगरा में सीएनजी की नई कीमत 72.50 रुपए प्रति किलो हो गई है। अयोध्या में यह 72.95 रुपए प्रति किलो होगी। अभी तक सीएनजी का मूल्य 70.50 रुपए प्रति किलो था। लखनऊ और आगरा में पीएनजी की कीमत एक रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर बढ़कर 38.50 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गई है। इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने 4 दिसंबर को दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में सीएनजी की कीमत बढ़ाई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 53.04 रुपए प्रति किलो हो गई थी। सरकार द्वारा सितंबर 2021 में नेचुरल गैस की कीमतों में वृद्धि के बाद से सीएनजी और पीएनजी के दाम चौथी बार बढ़े हैं। सरकार ने अक्टूबर 2021-मार्च 2022 की अवधि के लिए नेचुरल गैस की कीमतें 2.90 डॉलर कर दीं। महानगर गैस लिमिटेड द्वारा की गई वृद्धि से मुंबई में सीएनजी की कीमत पिछले दो माह में 11.52 रुपए प्रति किलो और पीएनजी की कीमत 7.60 रुपए बढ़ी है।
Labels
- Aj ka Cartoon
- Ajab Gajab
- Ajab-Gajab
- Aligarh
- Baran
- Basti
- Beauty
- Beauty Tips
- BeautyTips
- Bharatpur
- Bhopal
- Bihar
- Bilaspur
- Bollywood
- buseness
- Business
- Chhattisgarh
- Dehli
- Delhi
- Dhamtari
- Food
- Gariyaband
- Gaya
- Ghaziabad
- Gorakhpur
- Gujarat
- Gujrat
- Gwalior
- Hariyna
- Haryana
- Health
- Hollywood
- Hoshangabad
- Indore
- International
- Jabalpu
- Jabalpur
- jaipur
- Jaisalmer
- Jalore
- Jhabua
- Jodhpur
- Kanpur
- Khana Khazana
- khana-khazana
- Khandwa
- lifestyle
- local news
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Mandideep
- Mandideep News
- Mumbai
- Narayanpur
- National
- New Delhi
- news
- News Mandideep
- Obaidullaganj
- Politics
- Punjab
- raipur
- Raisen
- raisen news
- Rajastha
- Rajasthan
- Rajgarh
- Relison
- Sagar
- Saharanpur
- Sarangpur
- Satna
- Sehore
- Sports
- Udaipur
- Ujjain
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- Youth Care
- youthcare
