IND vs NZ 2nd Test: पहले दिन भारत का स्कोर 221/4, मयंक 120 रन और साहा 25 रन बनाकर नाबाद

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दो मैचों की सीरीज का यह आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की तरफ से स्पिनर एजाज पटेल ने चार विकेट झटके।


भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 221 रन बना लिए हैं। फिलहाल मयंक अग्रवाल 246 गेंदों पर 120 रन और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन सिर्फ 70 ओवर का खेल हो सका। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। 

न्यूजीलैंड की ओर से चार विकेट स्पिनर एजाज पटेल ने लिए। उन्होंने शुभमन गिल (44 रन), चेतेश्वर पुजारा (0), विराट कोहली (0) और श्रेयस अय्यर (18 रन) को आउट किया। पुजारा और कोहली एक बार फिर फेल रहे। पुजारा ने पिछला शतक 3 जनवरी 2019 को लगाया था। वहीं, कोहली ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ पिछला शतक लगाया था।

भारतीय टीम ने चार विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 63 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 204 रन है। मयंक अग्रवाल 107 रन और ऋद्धिमान साहा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 

sourcehttps://www.amarujala.com/live/cricket/cricket-news/india-vs-new-zealand-live-cricket-score-ind-vs-nz-2nd-test-mumbai-match-updates-in-hindi


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.