IPL 2022 Retention players list: पंत-कोहली-रोहित रिटेन, चेन्नई से रैना की छुट्टी, श्रेयस भी तलाशेंगे नई टीम

 

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट फाइनल हो गई है. विराट कोहली, रोहित शर्मा, धोनी जैसे बड़े दिग्गज पुरानी टीमों के लिए खेलते दिखाई देंगे. वहीं डेविड वॉर्नर, पंड्या बंधुओं को रिलीज कर दिया गया है. आईपीएल रिटेंशन से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...



रिटेन हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

Posted by :-Satyam agrawal

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (8 करोड़), मोइन अली (6 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नॉर्किया (6.5 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (14 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)

टीमों के पास बचे पर्स

Posted by :- Satyam agrawal

पंजाब किंग्स- 72 करोड़ रुपए 

सनराइजर्स हैदराबाद- 68 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 57 करोड़ रुपए 

राजस्थान रॉयल्स-  62 करोड़ रुपए 

केकेआर- 48 करोड़ रुपए

चेन्नई सुपर किंग्स - 48 करोड़ रुपए 

मुंबई इंडियंस - 48 करोड़ रुपए 

दिल्ली कैपिटल्स- 47.5 करोड़

पंड्या बंधुओं की विदाई

Posted by :- Satyam agrawal

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक एवं क्रुणाल पंड्या को रिलीज कर दिया है. हार्दिक ने आईपीएल 2021 में एक भी ओवर नहीं डाला था. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने रिस्क लेना उचित नहीं समझा और सूर्यकुमार यादव को उनपर तवज्जो दी गई. क्रुणाल का भी फॉर्म पिछले सीजन काफी खराब रहा था.

फिर दिखेगा धोनी का जादू

Posted by :- Satyam agrawal

आईपीएल 2022 में धोनी का जलवा फिर से देखने को मिलेगा. हालांकि, चौंकाने वाली बात यह रही कि धोनी को सीएसके के लिए नंबर-2 प्लेयर के रूप में रिटेन किया गया. ऐसे में धोनी की सैलरी 12 करोड़ रुपए होगी. यह पहले नंबर के प्लेयर रवींद्र जडेजा से चार करोड़ रुपए कम है.

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.