Rohit Sharma Injured: साउथ अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, रोहित शर्मा घायल, इस नए खिलाड़ी को किया गया शामिल

 

Ind vs SA: टेस्ट के उपकप्तान रोहित शर्मा घायल हो गए हैं. उन्हें सोमवार को अभ्यास के दौरान हाथ में चोट लगी.प्रियांक पांचाल को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए बुलाया गया है.

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को साउथ अफ्रीका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है. टेस्ट के उपकप्तान रोहित शर्मा घायल हो गए हैं. उन्हें सोमवार को अभ्यास के दौरान हाथ में चोट लगी. वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह प्रियांक पांचाल को  दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए बुलाया गया है. प्रियांक भारत की ए टीम के कप्तान हैं. रोहित को टीम के विशेषज्ञ राघवेंद्र से थ्रो-डाउन लेने के दौरान चोट लगी.  

रोहित के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया कि स्टार बल्लेबाज के हाथ में कुछ दिक्कत है. मेडिकल टीम इसे सुलझाने की कोशिश कर रही है. इस बीच बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ टेस्ट मैच में 96 रन बनाने वाले पांचाल को बुलाया गया है. बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि पांचाल को आज रात मुंबई टीम होटल में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. वह हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में खेले थे और रन बनाए थे, उन्हें शामिल होने के लिए कहा गया है. 

हाल में बने वनडे टीम के कप्तान


रोहित को भारत के वनडे के कप्तान के रूप में नामित किया गया था. उन्हें 8 दिसंबर को टेस्ट के उप-कप्तान के रूप में पदोन्नत किया गया था. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में तीन टेस्ट मैच और इतने ही वनडे मैच खेलेगी. दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी. 


रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया था. टीम इंडिया ने इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था. रोहित को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अजिंक्य रहाणे की जगह उपकप्तान बनाया गया है. आउट ऑफ फॉर्म चल रहे रहाणे हालांकि टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे. 


साउथ दौरे के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, साहा, अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, सिराज. 

sourcehttps://www.abplive.com/sports/cricket/team-india-south-africa-tour-injury-scare-for-rohit-sharma-priyank-panchal-called-in-as-cover-2016080

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.