Domestic Cricket Tournament: घरेलू टूर्नामेंट में गायकवाड़ अब तक तीन शतक लगा चुके हैं. वे इस वक्त अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. आईपीएल में भी उन्होंने खूब तहलका मचाया था.
मध्य प्रदेश के खिलाफ जड़ा था पहला शतक
ऋतुराज ने मध्य प्रदेश के खिलाफ इस टूर्नामेंट में अपना पहला शतक लगाया था. इस मैच में उन्होंने 136 रनों की शानदार पारी खेली थी. अगले दिन उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद 154 रन बनाकर सनसनी मचा दी. इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 5 छक्के जड़े. वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार हैं. अगर उनकी यही फॉर्म जारी रही, तो आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे टीम में उन्हें जगह मिल सकती है.
इन बल्लेबाजों ने भी बटोरी सुर्खियां, फ्लॉप रहे धवन
युवा बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर भी लगातार गेंद और बल्ले से बढ़िया प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोर रहे हैं. पिछले मैचों में एक शतक लगाने वाले अय्यर ने शनिवार को मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हुए 71 रनों की शानदार पारी खेली. राजस्थान और रेलवे के बीच खेले गए मैच में महिपाल लोमरोर ने 85 रनों की पारी खेली. हालांकि सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर फ्लॉप रहे. उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में केवल 14 रन ही बना सके.
sourcehttps://www.abplive.com/sports/cricket/team-india-south-africa-tour-injury-scare-for-rohit-sharma-priyank-panchal-called-in-as-cover-2016080