उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2021- 22 राजाभोज शासकीय महाविद्यालय में युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए युवा उत्सव की प्रभारी डॉ किरण वट्टी ने बताया की महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे, इस वर्ष युवा उत्सव 2021-22 की सांस्कृतिक पक्ष की विधाएं राजाभोज शासकीय महाविद्यालय मंडीदीप में सम्पन्न हुई, जिसमें-एकल गायन, समूह गायन, समूह नृत्य, एकांकी, मूक अभिनय, स्किट, मिमिक्री आदि विधाओं का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का संचालन डॉ किरण वट्टी जिला सांस्कृतिक समन्वयक, रायसेन, एवं युवा उत्सव प्रभारी द्वारा किया गया। चयनित विधाएं जनवरी 11-12 एवं 13 जनवरी को बरकतुल्लाह विश्विद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में अन्तर जिला विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता हेतु जायेंगे।