आम आदमी पार्टी द्वारा कुमार विश्वास का पुतला फूंका मंडीदीप
0
February 21, 2022
शहर में आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को कुमार विश्वास द्वारा विगत दिनों आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुछ निंदनीय शब्द कहे गए थे जिसमें उन्हें खालिस्तानी समर्थक बताया गया था। कुमार विश्वास द्वारा दिया गया यह बयान पूर्ण रूप से राजनीति से प्रेरित लगता है और कहीं ना कहीं इसमें कुमार विश्वास की राजनीतिक लालसा नजर आती है। जब बात 2017 की थी तो अब तक कुमार विश्वास चुप क्यों रहे और जब 20 तारीख को पंजाब में चुनाव होना था तब अचानक इनकी देशभक्ति क्यों जाग पड़ इतने दिन से क्या यह केजरीवाल को ब्लैकमेल कर रहे थे क्या, क्या उनकी माँग न मानने पर ये सस्ती लोकप्रियता के लिए दिया गया बयान है यह जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि का अपमान है दिल्ली की जनता का अपमान है कुमार विश्वास को अपनी ओछी हरकत की माफी मांगना चाहिए आम आदमी पार्टी जिला रायसेन इकाई यह मांग करती है। यह कार्यक्रम आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष मालवीय के नेतृत्व में किया गया इस मौके पर गोविंद लोवंशी, बलवीर राजपूत. संदीप मस्की .रवि साहू, ऑटो यूनियन के सागर भाई बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे