कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भोजपुर में महाशिवरात्रि पर होगा भंडारा. कैबिनेट मंत्री ने किया भूमिपूजन मंडीदीप महाशिवरात्रि पर ओम शिव शक्ति सेवा मंडल प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन करता है जो एक सराहनीय पहल है निस्वार्थ भाव से मंडल द्वारा लगातार 19 वर्ष से यह भंडारा आयोजित किया जा रहा है जो बड़े सौभाग्य की बात है यह बात सोमवार को भोजपुर मैं आयोजित महाशिवरात्रि पर लगने वाले भंडारे के भूमि पूजन समारोह में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहीं साथ ही बताया कि सभी को इस आयोजन में सहयोग करना चाहिए जो एक पुण्य का काम है हजारों लोगों को इनके माध्यम से भंडारे का प्रसाद मिलता है कोरोना काल के चलते इसे बीच में रोकना पड़ा था परंतु अब स्थिति ठीक होने के बाद फिर मंडल द्वारा यह सराहनीय कार्य किया जा रहा है इस मौके पर ओम शिव शक्ति सेवा मंडल भोपाल के अध्यक्ष रिंकू भटेजा. मंडीदीप मंडल अध्यक्ष विपिन भार्गव, सचिव विजय श्रीवास्तव, कोषध्यक्ष नरेंद्र मैथिल सहित मंडल के सैकड़ों लोग मौजूद थे