मटन व्यापारियों का कारनामा सड़क पर ही फेंक देते हैं मीट नगर पालिका की मेहरबानी के चलते रहवासी परेशान मंडीदीप


  मध्य प्रदेश मैं एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत रैंकिंग में सुधार करने के लिए नगर पालिका लाखों रुपए बर्बाद कर रही है जिसको  साकार करने के लिए नगर पालिका द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था चोकन  की जा रही है वहीं दूसरी ओर नगर पालिका की मेहरबानी घातक सिद्ध हो रही है शहर में वार्ड क्रमांक 10  में नगर पालिका द्वारा टीन शेड बनाकर मटन व्यापारियों को एक लाख से अधिक लागत से मीट मार्केट अलग ही बना कर दिया गया है परंतु मटन व्यापारियों सड़क पर ही मीट पटक देते हैं जिससे सड़क से चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है सड़कों पर पड़े मीट से दुर्गंध पूरे क्षेत्र को दुर्गंध करती है साथ ही जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है 

जिससे सड़क पर चलना मैं अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है परंतु नापा को कई बार अवगत कराने के बाद भी उन पर इतनी मेहरबान है कि एक कचरा घर तक वहां पर नहीं रखवा पा रही है जिससे मीट  व्यापारियों निकलने वाला मल गंद उस डब्बे में फेंक सकें सूत्रों के अनुसार नगर पालिका एक बार उन्हें समझाने का प्रयास कर चुकी है परंतु  मीट व्यापारियों की असुविधा के चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा था नापा को शीघ्र ही इन व्यापारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए  इनका कहना है  01  मीट  व्यापारियों द्वारा सड़क पर गंदगी कर रहे हैं तो उसे साफ करना चाहिए  हटवाने में अभी टाइम लगेगा                                          सुधीर उपाध्याय सीएमओ नापा मंडीदीप                     02 इसकी जानकारी मुझे आपके द्वारा प्राप्त हो रही है मैं शीघ्र ही  दिखबाता  हूं    आदित्य शर्मा एसडीएम गोहरगंज

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.