मध्यप्रदेश महिला हाकी टीम फाइनल में खेली मंडीदीप की खिलाड़ी,दिखाया अपना जोहर।

मंडीदीप (सं) झांसी के मेज़र ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की महिला हाँकी टीम ने अपना परचम लहराया है।इस संबंध में मंडीदीप फीडर सेंटर के हॉकी कोच पहलाद राठौर ने बताया कि,सीनियर महिला हॉकी मध्यप्रदेश ने अपने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हरियाणा महिला टीम को 1-0 से हराकर फाइनल खिताब पर कब्जा किया।आपको बता दे, इस प्रतियोगिता में प्लेइंग टीम में मंडीदीप की हाकी खिलाड़ी प्रांशु परिहार, सीमा वर्मा भी खेल में भाग लिया।आज के फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने बढ़त बनाकर हरियाणा को कोई भी मौका विजय होने का नही दिया।इस प्रतियोगिता में येलो ब्लैक की जर्सी हरियाणा टीम ने व ब्लू ब्लैक जर्सी मध्यप्रदेश टीम ने पहनी थी फाइनल को देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी आये।इस उपलब्धि पर मंडीदीप के खेल प्रेमी दिनेश दांगी,आरपी गोहे के साथ वरिष्ठ राजनीतिक और सामाजिक लोगो ने शुभकामनाएं प्रदान की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.