मंडीदीप हनुमान कुटी खेड़ापति मंदिर पर कुर्मी समाज ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे उपस्थित।


देशभर में रविवार को लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर उन्हें याद किया।इसके साथ ही आज ब्लॉक में विभिन्न आयोजन उनकी जयंती के अवसर पर किये गये इसी के तहत मंडीदीप की श्री हनुमान कुटी खेड़ापति मंदिर के प्रांगण में कुर्मी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 146वीं जयंती को हर्ष और उल्लास से मनाया गया।जहाँ उनके चित्र पर उपस्थित सामाजिकजनों ने पुष्पर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके भोपाल, रायसेन जिले से आए गणमान्य स्वजातिये बंधुओ की अच्छी उपस्थिति रही।इस आयोजन में किसान नेता राहुल गौर मगरपूंछ ने भी अपनी सहभागिता की ओर सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पर्पित कर उनके एकता के संदेश को बताया।वही उन्होंने इस बारे में बताया कि,इस आयोजन में अरुण पटेल (राष्ट्रीय महासचिव कुर्मी क्षत्रिय समाज) ,कमल गौर (जिला अध्यक्ष कुर्मी छत्रिय समाज),ममता पटेल कोषाध्यक्ष क्षत्रिय समाज, राम बाबू पाटीदार पार्षद नगर निगम भोपाल, आरके सिंह,गौरीशंकर गौर,महाराज सिंह गौर कमलेश गौर और सुभाष गौर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.