कलेक्टर एवं एसपी ने जिला मुख्यालय पर पौधरोपण कर, अंकुर अभियान का किया भव्य शुभारंभ
रायसेन / मंदीदीप :
अंकुर अभियान के तहत संपूर्ण जिले में वृहद स्तर पर आयोजित किए गए पौधरोपण कार्यक्रम का कलेक्टर अरविंद दुबे तथा एसपी विकास शहवाल द्वारा जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में पौधरोपण कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने सभी नागरिकों से अंकुर अभियान में बढ़ चढ़ कर सहभागिता करते हुए पौधरोपण करने तथा वायुदूत एप पर पंजीयन कर पौध रोपण करते हुए फोटो अपलोड करने की अपील की है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान से तहत 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की भी अपील की। इस अवसर पर एएसपी अमृत मीना, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, एसडीएम एलके खरे सहित अन्य अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।
ओबेदुल्लागंज ब्लॉक में रोपे 13 हजार पौधे :
अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने जनभागीदारी से ब्लॉक को हरा भरा बनाने लगभग 13 हजार फलदार, छायादार और दीर्घायु पौधे रोपे ।
गौहरगंज तहसील में अनुविभागीय अधिकारी आदित्य शर्मा और एसडीओपी मलकीत सिंह ने तहसील परिसर में पौधे लगाकर अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
मंडीदीप में भी विभिन्न स्थानों पर जनभागीदारी से रोप गए 3 हजार पौधे:
औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने छायादार और फलदार पौधे लगाए वहीं तिरंगे झंडे वितरण कर हर घर तिरंगा अभियान का भी शुभारंभ किया । मंडीदीप थाना प्रभारी मनोज सिंह, तथा सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने अपने अपने थाना परिसरों में पौधे लगाए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर उपाध्याय ने राष्ट्रीय राजमार्ग सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपित करने के साथ ही अमृत महोत्सव एवं घर घर तिरंगा अभियान के तहत अनेक स्थानों पर झंडे वितरण कर लोगो को 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों ने भी 100 पौधे रोप कर अंकुर अभियान को बनाया सफल:
शाम 4 बजे नगर के सतलापुर रोड पर स्थित दशहरा मैदान पर एकत्रित होकर नगर के प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों एवं विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों ने भी अंकुर अभियान की सफलता के लिए फलदार और छायादार पौधे रोपे। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जलद चतुर्वेदी,हॉकी फिडर के जिला अध्यक्ष आलोक भार्गव , हॉकी प्रशिक्षक प्रहलाद राठौर, फुटबाल प्रशिक्षक जितेंद्र मालवीय, खोखो प्रशिक्षक एवं सचिव दिनेश दांगी, अशासकीय शिक्षण संस्थान एवं सेवा समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह पाल ,भाजपा के प्रेस प्रवक्ता अमित जैन सहित बड़ी संख्या में नगर के होनहार खिलाड़ी एवं नपा के अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर की विभिन्न शालाओं में भी उत्साह से किया गया पौध रोपण:
नगर में संचालित शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों में भी अंकुर अभियान के तहत पर्यावरण को शुद्ध रखने अपने-अपने परिसरों में पौध रोपण किया । 
वार्ड 24 में स्थित किड्स प्लेनेट की संचालिका श्रीमती सुलेखा भार्गव ने बताया कि उन्होंने इस अभियान में
प्री प्राइमरी के नन्हे-मुंहे विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देश प्रेम की भावना जाग्रत करने का प्रयास किया गया ।
वहीं वार्ड 3 स्थित ज्ञानशील विद्या मंदिर के संचालक सुनील खामरा ने अपने संस्थान में विद्यार्थियों और स्टाफ की उपस्थिति में पौध रोपण किया।
वार्ड 11 स्थित तक्षशिला विद्या भवन हायर सेकेण्डरी स्कूल mसहित अनेक संस्थानों में पौध रोपण किया गया।
राष्ट्रीय महिला आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा मंदिर परिसर में किया गया पौध रोपण :
वार्ड 9 स्थित रविदास मन्दिर प्रांगण में कृति,आपूर्ति और कसोटी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अंकुर अभियान के तहत पौधरोपण कर अभियान की गति में अपना सहयोग प्रदान किया । इस अवसर पर एनएलयूएम के मिशन मैनेजर ऋषभ जोशी ने सभी दीदीयों को अभियान में शामिल हो पर्यावरण को हरा-भरा और शुद्ध बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया वहीं रोपित किए गए फलदार और छायादार पौधों की बड़े होने तक देखभाल का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर संस्था की दीक्षा, रमेश श्रीवास,राम, दिनेश, महेन्द्र , कृति आजीविका की अध्यक्षा संगीता राठौर सचिव कमला अतुलकर, आपूर्ती की अध्यक्षा लीला अतुलकर सचिव गीता माथनकर,कसोटी की अध्यक्षा रंजना गवांडे और सचिव शुष्मा खरे सहित समूह की सदस्य उपस्थित रहीं ।
क्या है अंकुर अभियान:

मध्य प्रदेश अंकुरअभियान पर्यावरण संरक्षण से संबन्धित है। इसके तहत राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराना। जिसके तहत नागरिकों को मानसून के दौरान पेड़ लगाने के लिए प्रेरित और सम्मानित किया जाएगा। इस पहल में भाग लेने वाले नागरिकों को कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए जन-सामान्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पौधा लगाने वाले चयनित विजेताओं को प्राणवायु पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा ।
पिछले साल मध्य प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक ऑक्सीजन पैदा करने के मकसद से राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने हेतु इस योजना की शुरुआत की है। इस पहल में भाग लेने वाले नागरिकों को कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए जन-सामान्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पौधा लगाने वाले चयनित विजेताओं को ‘प्राणवायु पुरस्कार’ से सम्मानित किया जायेगा।



