साईकिल रैली निकालकर घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान
थाना प्रभारी और जिला शिक्षा अधिकारी ने हरि झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
मंडीदीप :
देश की आजादी के 75 साल पूरा होने पर इस साल हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है । इस अभियान को देश के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के तहत देश के हर वासी से आग्रह किया है कि वह अपने घर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराए और हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं। इस कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देश के 20 करोड़ घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश का तिरंगा फहराया जयेगा।
अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मंडीदीप द्वारा भी विभिन्न खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को सफल बनाने के लिए एक पखवाड़े के कार्यक्रम सुनिश्चित किए हैं। नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया की नगर के गणमान्य नागरिकों के आतिथ्य में अभियान की जागरूकता हेतु प्रतिदिन खेल एवं सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न कर लोगों को घर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया जा रहा है । यह क्रम 2 अगस्त से जारी होकर आगामी 15 अगस्त तक जारी रहेगा ।
इसी कड़ी में शनिवार को शाम 4 बजे मंदीदीप की खेलो इण्डिया सेंटर के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों की साइकिल रैली का आयोजन किया गया। शासकीय खेल मैदान से मंडीदीप थाना प्रभारी मनोज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली ल्यूपिन पार्क, पाटेल नगर, जैन मंदिर, एचईजी, मंदिदीप थाना,भोज होटल, पाल मौहल्ला,पुलिस कॉलोनी दुर्गा मंदिर, और कॉम्प्लेक्स तिराहा होते हुए वापस खेल मैदान पर संपन्न हुई। रैली में शामिल प्रतिभागी हाथों में तिरंगा झंडा थामे रास्ते भर भारत माता की जय और बंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली की अग्रणी पंक्ति में नपा का प्रचार रथ लोगों को आगामी 13 से 15 अगस्त तक होने वाले घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए चल रहा था। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जलद चतुर्वेदी नपा के स्वक्षता अधिकारी सोनी , हॉकी प्रशिक्षक प्रहलाद राठौर , फुटबाल प्रशिक्षक नरेन्द्र मालवीय, खेलो इंडिया के दिनेश दांगी सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।

