तक्षशिला स्कूल ने की अनोखी पहल, विद्यार्थियों की मदद से ससम्मान उतरवाए नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से राष्ट्रीय ध्वज ,फ़्लैग कोड” की दी जानकारी

तक्षशिला स्कूल  ने  की अनोखी पहल, विद्यार्थियों की मदद से ससम्मान उतरवाए नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से  राष्ट्रीय ध्वज ,फ़्लैग कोड” की दी जानकारी 


मण्डीदीप

देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को देख गगन की निगाहें भी धरा पर टिकी रहीं । चहुँ ओर लहराते तिरंगों और जुबां पर वंदे मातरम और भारतमाता के जयघोष की गूंज से लगा मानों आसमान भी देशभक्ति में डूबकर आजादी का जश्न मना रहा हो। भारत सरकार द्वारा चलाये गए "हर घर तिरंगा" अभियान को इस कदर सफलता मिली कि वह "हर हाथ तिरंगा" अभियान में तब्दील हो गया।


यही वजह रही कि इस वर्ष आजादी के जश्न में क्या आम और क्या खास सभी राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत नजर आए।
लेकिन अब ध्यान रखने वाली बात यह है, कि  "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत फ़्लैग कोड” (ध्वज संहिता) में जो संवैधानिक छूट दी गई थी वह कल शाम यानी 17 अगस्त 2022 को समाप्त हो गई। बावजूद इसके शहर में राष्ट्रीय ध्वज लहराते नजर आ रहे हैं। ऐसे में नगर का एक निजी स्कूल तक्षशिला विद्या भवन राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में मैदान में उतरा और तिरंगे उतारवाने के लिए मोर्चा संभाला।


दरअसल ध्वज संहिता में संवैधानिक छूट की समयसीमा समाप्त होने के 1 दिन बाद भी शहरभर में जागरूकता के अभाव में तिरंगा लहराता रहा जिस पर तक्षशिला विद्या भवन के संचालक शरद भार्गव अपने स्कूल के करीब 70 बच्चों  को लेकर अलग-अलग दल बनाकर शहर के विभिन्न स्थानों पर निकल पड़े और नगर वासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में बने नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। श्री भार्गव के नेतृत्व में विद्यार्थियों के विभिन्न दलों ने अपने सामने ही ध्वज उतरवाकर व्यवस्थित  रखवाए और ध्वज संहिता के बारे में बताया। स्कूल संचालक शरद भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि वे सुबह 9 बजे से 1 बजे तक शहर के अनेकों स्थानों पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही करीब 150 तिरंगे ससम्मान उतरवाकर व्यवस्थित रखवाये। उन्होंने तिरंगे को भारत की आन, बान और शान बताते हुए देश भक्तों से अपने घरों, दुकानों इत्यादि में लगाये गए राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे झंडे) को पूरे मान सम्मान के साथ उतार कर सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की है। 



वहीं इस अवसर पर दिवस को स्मरणीय बनाने शाला  परिसर   में पौधा भी रोपित  किया
श्री भार्गव, उनके स्कूल और स्कूली बच्चों के इस कदम की नगर में जमकर सराहना हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.