अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया रक्षाबंधन पर्व
0Suresh AgrawalAugust 19, 2022
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया रक्षाबंधन पर्व
नवनिर्वाचित अध्यक्षा प्रियंका अग्रवाल ने महाविद्यालय विकास के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन
मंडीदीप।
नगर के सतलापुर स्थित राजाभोज शासकीय महाविद्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई द्वारा प्रतिवर्षानुसार रक्षाबंधन पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संगठन के पूर्व अध्यक्ष विजय मालवीय ने बताया कि यह परंपरा पिछले 11 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में और परिवार में एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना से आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है। वर्तमान,पूर्व छात्र और शिक्षक मिलकर स्मरणीय दिवसों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों,संगोष्ठियों , वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों में आपसी भाईचारा बनाये रखने का प्रयास परिषद् द्वारा निरंतर जारी है और आगे भी जारी रहेगा |
उन्होंने बताया कि छात्राओं की आत्म सुरक्षा हेतु मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षण वर्ग लगाकर भी प्रशिक्षित किया जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित अध्यक्षा प्रियंका अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की शेक्षणिक गतिविधियों के अलावा एनसीसी, सांस्कृतिक और खेलों के विकास के लिए नपा से यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने सभी अतिथियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प याद दिलाया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश खरे , प्राध्यापक संतोष कुमार भदौरिया , पार्षद श्रीमती प्रार्थना चौहान , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित रघुवंशी , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा पाल , ABVP के पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद मिश्रा, राज शर्मा,शुभम तिवारी,उमेश शुक्ला,तनीषा राजपूत,हेमंत लोवंशी,श्रद्धा पांडे एवम् अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।