नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर माल से लदा ट्रक पलटा , सड़क पर हुए गड्ढों के चलते टायर फटने से हुआ , कोई हताहत नहीं
मंडीदीप -
मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे एक माल वाहक ट्रक अचानक पलट गया जिससे ट्रक में लदे टमाटर की भारी हानि हुई है वहीं ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
गड्ढे में पानी भरा होने के चलते गड्ढा चालक को नहीं दिखा। जिसके चलते लगभग वाहन मालिक का 5 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
उद्योग नगरी में आए दिन सड़क पर हुए गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। आज की घटना उस वक्त हुई जब आंध्रा के अनन्ता पुर से टमाटर भरकर चला एक ट्रक क्रमांक MP07- HB4342 राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर एक्सिस बैंक के सामने बने ओवर ब्रिज पर पलट गया। ट्रक चालक ने बताया कि गड्ढे में ट्रक का पहिया जाने से ट्रक पलट गया।गड्ढा इतना गहरा था कि अगला चक्का गड्ढे में जाने से उसकी कमानी टूट गई और स्टेयरिंग फेल हो गया जिससे अचानक ट्रक पलट गया।
ट्रक चालक ने बताया कि आंध्रा से टमाटर भर कर आ रहा था, जो भोपाल मंडी लेकर जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। चालक और उप चालक को भी कोई चोट नहीं आई।
