नवनिर्वाचित अध्यक्षा प्रियंका अग्रवाल ने पहलीबार किया ध्वजा रोहण किया वहीं विधायक पटवा ने शासकीय खेल मैदान से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा वाहन रैली को किया रवाना

नवनिर्वाचित अध्यक्षा ,उपाध्यक्ष,पार्षद, स्कूली विद्यार्थी,ऑटो चालक, नगर के गणमान्य, पुलिस अधिकारी, जवान सहित विधायक दिखे राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत


जहां नपा अध्यक्षा प्रियंका अग्रवाल ने कार्यालय पर पहली बार फहराया राष्ट्रीय ध्वज, वहीं विधायक पटवा ने शासकीय खेल मैदान से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा वाहन रैली को किया रवाना, रैली का नेतृत्व एसडीओपी कर रहे थे

मंडीदीप
नगर पालिका परिषद कार्यालय पर प्रातः 9 बजे नवनिर्वाचित नपा अध्यक्षा प्रियंका अग्रवाल ने कार्यालय पर पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया, वहीं विधायक पटवा ने शासकीय खेल मैदान से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा वाहन रैली को रवाना किया।रैली में पुलिस के अधिकारी और जवान सहित युवा और राष्ट्र भक्त, अपनी अपनी मोटर साइकलों पर तिरंगा झंडा लगाए हुए थे। रैली का नेतृत्व एसडीओपी कर रहे थे।

बता दें कि भारत सरकार द्वारा 13 से 15 अगस्त तक पूरे राष्ट्र में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत देश के लोगों में राष्ट्र और तिरंगे के सम्मान की भावना जागृत करने विभिन्न आयामों के माध्यम से अलख जगाने के प्रयास किए गए । इस अभियान में नगर भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

 आज नगर के औद्योगिक इकाइयों सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों और संस्थानों में बड़े जोश और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया।  


नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष श्रीमति अग्रवाल द्वारा नगरपालिका के बाद गांधी चौक,

गणेश चौक स्थित पुस्तकालय पर तथा

सोसाइटी परिसर 


सोसाइटी परिसर  पहुंचकर ध्वजारोहण कर नगर वासियों को संबोधित किया गया।

 नगर पालिका परिसर में सबसे पहले सुबह वरिष्ठ जन और पार्षद पहुंच चुके थे लेकिन नगरपालिका कर्मचारियों ने मुख्य गेट ही नहीं खोला था ।इस कारण से वरिष्ठजनों को गेट पर ही खड़ा रहना पड़ा। वहीं नगर समेत आसपास के क्षेत्र के स्कूलों में लगातार बारिश के कारण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकालने का कार्यक्रम टालना पड़ा। स्कूलों और संस्थाओं में केम्पस के अंदर देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।

नपा कार्यालय में नगर के गणमान्य, सीएमओ सुधीर उपाध्याय ,शासकीय अशासकीय शालाओं के संचालक, शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

नगर के युवा और राष्ट्र भक्तों ने कई स्थानों से तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया आजादी का पर्व :
 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर में 13,500 और पूरे ब्लॉक में करीब 55 हजार तिरंगे फहराए गए। बड़ी संख्या में कई जगह तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। विकासखंड ओबेदुल्लागंज आशापुरि पूरी तरह से तिरंगामय नजर आया,लोग हर तरफ राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिए।

 विशेष ग्राम सभा का आयोजन :

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों में सरपंचों द्वारा पंचायत भवन पर तिरंगा झंडा वंदन किया गया। इसके बाद विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया । जिसमें गांव के सर्वांगीण विकास के लिए विचार विमर्श के बाद योजना तैयार की जाएगी।

नगर के ऑटो रिक्शा चालकों  द्वारा पहली बार निकाली गई तिरंगा रैली:

नगर में संचालित ऑटो रिक्शा एसोसिएशन द्वारा उत्साह और जोश के साथ रैली निकाली गई। रैली के आगे आगे डीजे चल रहा था वहीं पीछे कतारबद्ध ऑटो रिक्शे चल रहे थे। चालक राष्ट्र भक्ति गीतों पर झूमते नाचते चल रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.