नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से गाय हुई घायल ,सर्वोदय सामाजिक संस्था द्वारा कराया गया तत्काल उपचार, हालत स्थिर

 नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से गाय हुई घायल ,सर्वोदय सामाजिक संस्था द्वारा कराया गया तत्काल उपचार, हालत स्थिर 


मंडीदीप   

नगर के बीच स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 12 पर शनिवार रात 10 बजे एक कार ने सड़क पर खड़ी गाय  को जोरदार टक्कर मार दी।  जिससे  गे गंभीर रूप से घायल हो गई।

 


 

 दुर्घटना की सुचना मिलते ही मूक जीवों के लिए  निरंतर कार्य कर रही सर्वोदय सामजिक संस्था ने तत्त्काल घटना स्थल पर पहुँच कर नगर पालिका के वाहन की मदद से घायल गोवंश को नगर में स्थित कांच वाले  हनुमान मंदिर परिसर स्थित गौशाला में भर्ती कराकर इलाज कराया गया जहाँ गोवंश की हालत में सुधार है। । संस्था के पंकज जैन ने जानकारी देते हुए बताया की घटना रात लगभग 10 बजे के आसपास की है।  होशंगाबाद से भोपाल की और जाने वाले मार्ग पर एक कार ने सड़क पर बैठी गाय को जोरदार टक्कर मार दी 


जिससे गाय बुरी तरह घायल हो गयी। विश्वसनीय सूत्रों द्वारा जैसे ही दुर्घटना की जानकारी लगी हमारे स्वयं सेवकों द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायजा ले घायल गोवंश को तत्काल गौशाला पहुंचाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.