नगर पालिका परिषद् मंडीदीप के नव निर्वाचित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं पार्षद रविवार को करेंगे पदभार ग्रहण

 नगर पालिका परिषद् मंडीदीप के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि संभालेंगे आज से अपना दायित्व, करेंगे पदभार ग्रहण 



मंडीदीप

 नगर पालिका परिषद् मंडीदीप के नव निर्वाचित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं निकाय के विभिन्न वार्डो से निर्वाचित पार्षद रविवार को पदभार ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मंगल बाजार स्थित खेल मैदान में यह समारोह दोपहर 01:00 बजे आयोजित किया जायेगा। जिसमें क्षेत्रीय विधायक 
 

सुरेन्द पटवा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे |
 
निकाय में कार्यरत् समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को खेल मैदान मंडीदीप में दोपहर 12:00 बजे तक अपनी उपस्थित अनिवार्य रूप से सुनिश्चत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बता  दें कि नगर पालिका में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष  का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ था । जिसमें प्रदेश की धनाढ्य नगर पालिका में अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा की प्रियंका राजेन्द्र अग्रवाल तीसरी महिला के रूप में काबिज हुईं हैं वहीं  पुष्पा प्रेमशंकर साहू दूसरी बार महिला उपाध्यक्ष  के रूप में निर्वाचित हुईं हैं। इससे पूर्व पहली बार श्रीमती उषा विपिन भार्गव नपा अध्यक्ष बनी थीं वहीं श्रीमति पूर्णिमा राजा जैन दूसरी बार अध्यक्ष के रूप में काबिज हुईं थीं। महिला उपाध्यक्ष पद की बात करें तो श्रीमती कल्याणी मारण प्रथम बार इस पद पर काबिज हुईं थीं। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.